महिला से दुष्कर्म के मामले में इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पीड़ित महिला ने आईजी दुर्ग से की थी शिकायत

Share this

भिलाई नगर, 28 अप्रैल। दुष्कर्म के मामले में दुर्ग पुलिस ने जिले में पदस्थ निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निरीक्षक के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए कार्रवाई की गई है।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बैंकर वैभव रमनलाल ने बताया कि अम्लेश्वर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग को इसकी लिखित शिकायत की है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि अमलेश्वर थाना में पदस्थ रहते हुए निरीक्षक राजेन्द्र यादव ने महिला के साथ अनाचार किया है। महिला की शिकायत पर से अमलेश्वर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर अमलेश्वर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम भिलाई-3 में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी निरीक्षक वर्तमान में पुलिस के जिला विशेष शाखा (डीएसबी) में प्रभारी के रूप में पदस्थ था फिलहाल पुलिस ने अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है। आज निरीक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय द्वारा निरीक्षक को जेल भेज दिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पत्नी की हत्या कर आरोपी पहुंचा थाना, भिलाई के जामुल क्षेत्र की घटना