फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में 84 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 29 मई तक करें अप्लाई

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 3 मई। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में ग्रुप बी और सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में करना है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एफटीआईआई में ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी के 84 पदों पर भर्ती होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एफटीआईआई में निकली भर्तियों के लिए वही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं जो भारतीय नागरिक हों और केंद्रीय गृह मंत्रालय से योग्य घोषित किए गए हों। इसके आलावा ग्रुप बी और सी कैटेगरी के पदों के लिए दिव्यांग कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले कैंडिडेट्स आवेदन नहीं कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 मई 2023 है और पदों के अनुसार अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है। इसके आलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। इस संस्थान से रिटायरमेंट की उम्र 60 साल रखी गई है। एफटीआईआई में निकली ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भाग्य लिखना देवताओं का काम है लेकिन भाग्य बदलना महादेव का काम है : पंडित प्रदीप मिश्रा