

रायपुर, 4 मई। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के रायपुर- रायपुर आरवी ब्लॉक हट के बीच दूसरी रेल लाइन एवं रायपुर यार्ड का आधुनिकरण का कार्य किया जाएगा । यह कार्य 4 मई से 10 मई (07 दिन) तक किया जाएगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। सभी गाड़ियो की रद्द एवं परिवर्तित मार्ग से होकर चलने वाली गाड़ियो की जानकारी जारी की गई है। रायपुर स्टेशन पर ट्रेनों को नहीं लिया जाएगा रायपुर स्टेशन के स्थान पर उरकुरा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है । रेल यात्रियों को उरकुरा एवं रायपुर स्टेशनों के मध्य बसों की सुविधा रहेगी। ब्लॉक के दौरान आवश्यक जानकारी हेतु यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेल मंडल द्वारा हेल्पलाइन नंबर 138 एवं 0771-2252500 भी जारी किया गया है । पूछताछ केंद्र एवं हेल्प बूथ पर भी यात्रियों के लिए सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

