7 से ज्यादा लोग हुए घायल, वाहन में 12 लोग थे सवार, बाजार करने आ रहे थे सभी | More than 7 people were injured, 12 people were in the vehicle, all were coming to market

Share this

जगदलपुर7 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
घायलों का इलाज जारी है। - Dainik Bhaskar

घायलों का इलाज जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अनियंत्रित होकर एक छोटा हाथी सवारी वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गया है। वाहन में करीब 12 लोग सवार थे। जिनमें से लगभग 7 लोग घायल हुए हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोहंडीगुड़ा के बाजार जा रहे थे। इस बीच हादसे का शिकार हो गए। मामला जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मारीकोडेर इलाके के रहने वाले युवक आयतु की छोटा हाथी वाहन में सवार होकर ग्रामीण बाजार आ रहे थे। इस बीच ड्राइवर को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर खाई में पलट गई। हादसे में 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी फौरान पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे जवानों ने फौरन सभी घायलों को लोहंडीगुड़ा के अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेकाज में सभी घायल भर्ती हैं। डॉक्टरों की माने तो घायलों को सिर, हाथ, पैर, समेत शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें आईं हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  कार चालक ने स्कूटर को मारी टक्कर, मौके पर युवक ने दम तोड़ा | Car driver hit the scooter, the youth died on the spot