बीएसपी हादसे में झुलसे 4 श्रमिकों में एक की मौत, कन्वर्टर में आग लगने से झुलसे थे ठेका श्रमिक, तीन की हालत गंभीर

Share this

भिलाई नगर, 10 मई। बीएसपी के स्टील मेल्टिंग शॉप में 25 अप्रैल को हुए हादसे में झुलसे 4 ठेका श्रमिकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सभी का उपचार बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न युनिट में हो रहा था। हादसे में झुलसे तीन अन्य श्रमिकों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। श्रमिक की मौत से परिजनों में भारी रोष व्याप्त है।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को मेल्टिंग शॉप के कन्वर्टर में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से चार ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के दौरान 9-10 मई की देर रात ठेका श्रमिक रंजीत सिंह (30 वर्ष) की मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन स्थिति ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे बचा नहीं पाए, अब बाकी कर्मियों दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है, उनकी भी हालत नाजुक है। रंजीत के चचेरे भाई अजीत ने बताया कि वह काफी मेहनती था। पिता के गुजरने के बाद तीन छोटे भाइयों और मां की जिम्मेदारी उसी ने संभाली थी। तीन महीने बाद वो शादी करने वाला था। रंजीत को बचाने के लिए परिजनों ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हॉस्पिटल की डिमांड के मुताबिक उन्होंने 10-12 यूनिट ब्लड तक अरेंज किया लेकिन रंजीत को नहीं बचा पाए।

आपको बता दें कि बीएसपी के स्टील मेल्टिंग शाप-2 के कास्टर नंबर-6 में मारुती कंस्ट्रक्शन कंपनी का कार्य चल रहा था। इसमें कंपनी के ठेका श्रमिक अमित सिंह, रंजीत सिंह, राजू टांडी और रमेश मौर्या झुलस गए थे।

Share this
READ MORE  CSPDCL के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में आग दुर्घटना की जांच करने उच्च स्तरीय कमेटी गठित, एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट