ED ने किया खुलासा, देशी शराब निर्माता के घर मिले 28 करोड़ के जेवर, अनवर ढेबर की 21 करोड़ की जमीन भी अवैध कमाई से

Share this

रायपुर,16 म‌ई। ED ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है कि छापों में एक देशी शराब निर्माता के घर से 28 करोड़ के जेवर बरामद हुए हैं, इसे जब्त किया गया है हालांकि ईडी ने शराब निर्माता का नाम उजागर नहीं किया है। इसी तरह कारोबारी अनवर ढेबर ने 21.60 करोड़ की कीमत पर नवा रायपुर में जॉइंट वेंचर के नाम पर 53 एकड़ जमीन खरीदी करने का भी खुलासा किया है। ईडी ने आरोप लगाया है कि यह जमीन अवैध कमाई से खरीदी गई है।

आबकारी निगम के एमडी एपी त्रिपाठी को लेकर ईडी ने बताया है कि त्रिपाठी इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अधिकारी हैं और पिछले 7 सालों से छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर हैं। यहां आबकारी विभाग में विशेष सचिव और शराब वितरण कंपनी के एमडी थे, त्रिपाठी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने बताया है कि मुंबई में छापे के दौरान शेयर ट्रेडिंग कंपनी में एक करोड़ के निवेश का पता चला है। इसे फ्रीज करा दिया गया है। यह निवेश अरविंद सिंह और पिंकी सिंह के नाम पर किया गया है।

इसी तरह त्रिलोक सिंह ढिल्लन ( पप्पू) के यहां छापे में 27.5 करोड़ रुपए के फिक्स डिपॉजिट की जानकारी सामने आने के बाद फ्रीज किया गया है, हाल के छापों में 20 लाख रुपए और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Share this
READ MORE  आगी लगा देबे गाने पर जमकर झूमे लड़के-लड़कियां, सिंगर अनुज शर्मा ने भी किया परफॉर्म | Balodabazar News: Chhattisgarhi song excellent dance video of students, Chhattisgarh News