मौसम बदला, सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी

Share this

🟠 छाया घना कोहरा*

दुर्ग न्यूज। दुर्ग-भिलाई समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कहीं हल्की मध्यम बूंदाबांदी हो रही है। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में एक बार फिर से ठंडी बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। लोग अलाव का सहारा भी ले रहे हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ऐसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। लोग ठंडी हवाओं से बचने के लिए व्यवस्था कर घरों से निकल रहे हैं। लगभग सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों की अपेक्षा ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के तापमान में और भी गिरावट हो सकती है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से छत्तीसगढ़ का तापमान गिरा हुआ है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर सबसे ज्यादा प्रदेश के उत्तरी भाग में देखने को मिल रहा है। यहां जमकर ठंड पड़ रही है। सुबह से ही धूप नहीं निकली और हल्की बूंदाबांदी से काम पर जाने वालों को ठंड लग बारिश दोनों से बचाव का जतन कर निकलना पड़ा। वहीं ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके हुए रहे। मौसम में यह बदलाव विगत दो दिनों से देखा जा रहा है।

 

Share this
READ MORE  "अब किराये के भवन में नहीं होगी आंगनबाड़ी" - रिकेश सेन, विधायक की पहल से वैशाली नगर विधानसभा में नये 41 सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी भवन को राज्य सरकार की हरी झंडी