राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग को दिए 6 नग एसी 

Share this

दुर्ग, 23 म‌ई। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग को 6 नग एसी प्रदान किया है। इसके लिए अधिवक्ता संघ द्वारा आज सांसद सरोज पांडेय के प्रति आभार प्रदर्शन करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सांसद ने AC को रिमोट द्वारा चालू कर लोकार्पित किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अधिवक्ता संघ के सभागार में आभार व सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ की अध्यक्ष नीता जैन ने सांसद सरोज पांडेय को धन्यवाद दिया और अधिवक्ताओं की ओर से जिला न्यायालय में और सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। सरोज पाण्डेय ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सरोज पाण्डेय ने अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मानित किये जाने पर संघ का आभार व्यक्त करते हुए न्यायालय परिसर को हरा-भरा व मनोरम बनाने के लिए एक उद्यान बनाने की घोषणा की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव रविशंकर सिंह व आभार प्रदर्शन संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने किया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता कसार, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव कृष्णराज चंदेल सहित सभी वरिष्ठ अधिवक्ता और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this
READ MORE  चरोदा में कोयला लदी मालगाड़ी की रैक में‌ लगी आग, अग्निशमन टीम की तत्परता से टला बडा़ नुकसान