लाखों का पुस्तैनी हीरा भिलाई टाउनशिप से चोरी, पुलिस ने मांगा हीरे का फोटो, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Share this

भिलाई नगर, 7 जून। दुर्ग जिले के भिलाई से लाखों रुपए का पुस्तैनी हीरा चोरी होने का मामला घटना के साढे़ तीन महीने बाद सामने आया है। रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 6 में रहने वाले महेश सोनी ने भिलाई नगर थाने में पैतृक हीरा सहित अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी सेक्टर 6 सिविक सेंटर मॉर्केट में शॉप नंबर 34 में मिनी मार्केट नाम से दुकान है। वो अपने दुकान में वाल पेपर पोस्टर, गिफ्ट आईटम फोटो फ्रेमिंग का समान बेचते हैं। 17 फरवरी 2023 को वो अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा हुआ था। अंदर से बहुत सारे वाल पेपर, पोस्टर, गिफ्ट आइटम और फोटो फ्रेमिंग का समान चोरी हो गया था। इन सब सामान के साथ काउंटर में रखा पैतृक हीरा का नग भी नहीं था। चोर उसे भी चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात 17 फरवरी 2023 को लगभग साढ़े तीन महीने पहले हुई है। पीड़ित अभी उसकी शिकायत दर्ज करा रहा है जबकि उसे उसी दौरन शिकायत दर्ज कराना था। पुलिस का कहना उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित से हीरे के नग की फोटो मांगी गई है, जिससे उसे खोजने में आसानी हो सके।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सिरीधान्य के गुण बताएंगे आज पद्मश्री डॉक्टर खादर वली