महिला ने पति की गला घोंट कर दी हत्या, मानसिक रूप से हो गई थी बीमार, बड़ी मुश्किल से लोगों ने पकड़ा

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 जून। बीती देर रात दुर्ग जिले में एक महिला ने अपने पति का गला घोंट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो तीन दिनों से बीमार थी। इसके चलते घरवालों ने तंत्र मंत्र का भी सहारा लिया था। सुपेला पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना देर रात 1-2 बजे के बीच कृष्णा नगर बजरंग चौक सुपेला भिलाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां किसी महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पाया कि यहां रहने वाली संगीता सोनी (39 वर्ष) ने अपने पति दिलीप सोनी (45 वर्ष) का गला दुपट्टे से घोंट कर मार दिया है। पड़ोसी और परिजनों ने बताया कि महिला पिछले तीन चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़फूंक भी करवाया। इसके बाद उसकी तबीयत में कुछ आराम था। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच जब सभी सो रहे तो महिला उठी। उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया। दिलीप सोनी अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ रहता था। उसके बगल से ही उसके भाई भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। दिलीप के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि भतीजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो लोग उठे। उन्होंने देखा कि दिलीप बिस्तर में मृत पड़ा है और उसके मुह से झांग जैसा निकल रहा है। इसके बाद उन लोगों ने 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी और दिलीप को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद महिला काफी एग्रेसिव थी। वो किसी के भी ऊपर हमला करने जैसी स्थिति में थी। वो इतना आवेश में थी कि किसी के काबू में नहीं आ रही थी। इसके बाद महिला पुलिस बल और घर वालों के द्वारा उसे पकड़ा गया और फिर थाने लाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कविता ईडी की पूछताछ बाद पिता केसीआर से मिली, 16 को फिर बुलाया है