रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर, कांकेर में विशाल सभा को करेंगे संबोधित

Share this

रायपुर (दुर्ग न्यूज),30 जून। आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा कार्यक्रम हो रहा है। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय प्रवास पर 1 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे इस दौरान कांकेर शहर का दौरा करेंगे। वे इस दिन दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद हेलीकाप्टर से कांकेर के लिए रवाना होंगे।

 

राजनाथ सिंह कांकेर में सभा को संबोधित करेंगे। वे मेला भाठा ग्राउंड में विशाल सभा में शामिल होंगे। दोपहर 1.55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। बीजेपी ने बस्तर संभाग की दो लोकसभा सीट और 12 विधानसभा सीटों पर फोकस किया है। इसके लिए संभाग के 7 जिलों में 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Share this
READ MORE  प्रदेश में भी पैर पसारने लगा कोरोना : रायपुर में 2 और दुर्ग में एक मरीज, एक्टिव केस हुए 8