अंबुजा सीमेंट संयंत्र के माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, दो रायपुर रेफर

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बलौदा बाजार), 26 अप्रैल। जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में शुक्रवार को माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की स्थिति गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है। वहीं बाकी चार का अंबुजा अडानी के हास्पिटल में इलाज चल रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

बताया जा रहा है कि नाइट्रोजन गैस भरते समय यह हादसा हुआ। वहीं घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही।

 

 

बता दें कि कुछ माह पहले इसी तरह का हादसा हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में हुआ था, जिसमें तीन लोगों के चिथड़े उड़ गए थे। इसके पहले भी अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में अनेक हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान भी जा चुकी है।

Share this
READ MORE  देसी-विदेशी बर्ड्स की 30 प्रजातियों को रखा जाएगा, 50 लाख रुपए खर्च कर बनाया, CM करेंगे उद्घाटन | 30 species of domestic and foreign birds will be kept, made by spending 50 lakh rupees, CM will inaugurate