CG में चुनाव ड्यूटी के लिए आए जवान ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Share this

दुर्ग न्यूज़ (गरियाबंद), 26 अप्रैल। चुनाव ड्यूटी पर तैनाती के लिए आए एक जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना गरियाबंद के पीपरछेड़ी की है। जवान का नाम जियालाल पंवार है, जो चुनाव ड्यूटी के लिए आया था। जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर पर गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल के पोलिंग बूथ कैंप में था।

 

चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की आत्महत्या से सनसनी मच गयी। जानकारी के मुताबिक जियालाल पंवार राजपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। जवान 34वीं बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था। जवान लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ आया हुआ था।

 

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवान मध्य प्रदेश के SAF का था। रिज़र्व के रूप में अपने कैम्प कुडेरादादर में ही था। उसकी ड्यूटी नहीं लगी थी। खुद की सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना है।

Share this
READ MORE  31 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति, उप पुलिस अधीक्षक बनाए गए, गृह विभाग ने जारी किया आदेश