छत्तीसगढ़ के तीन सीटों पर दूसरे चरण का हो रहा मतदान, सुबह 11 बजे तक 35.47 % वोटिंग, 3 बजे तक 64 फीसदी मतदान

Share this

दुर्ग न्यूज़, (रायपुर)। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक तीनों सीटों पर 35.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। 3 बजे तक 64 फीसदी मतदान हो चुका है।

पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

 

बता दें कि कांकेर लोकसभा में कोंडागांव के केशकाल में नक्स्ल प्रभावित गांव कोनगुडा अति संवेदनशील माना जाता है। यहां पर ग्रामीणों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। ग्रामीण सारे काम छोड़कर मतदान करने के लिए घंटों लाइन में लगे हुए हैं।

Share this
READ MORE  चार महीने का पूरा मानदेय मानव सेवा में समर्पित..... जी हां, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के युवा विधायक रिकेश की, जिन्होंने कहा - "डिस्को पब पार्टी की अपेक्षा पहली सैलरी का कुछ हिस्सा सेवा कार्य में जरूर लगाएं युवा"