शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन की सड़क हादसे में मौत, खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जगदलपुर), 26 अप्रैल। परिचित के घर शादी कार्यक्रम में दंतेवाड़ा से जगदलपुर आए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम पिता स्व. मोहम्मद रसीद (40 वर्ष), मोहम्मद आरिफ पिता स्व. मोहम्मद सकुर (40 वर्ष) और मोहम्मद रफीक पिता स्व. मोहम्मद मुनीर (40 वर्ष) जगदलपुर के नया बस स्टैंड के समीप रहने वाले एक परिचित के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रात लगभग 11 बजे वापस दंतेवाड़ा जा रहे थे। मार्ग में तोकापाल से आगे आरापुर तालाब के पास खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से जा टकराए। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Share this
READ MORE  AAP प्रमुख दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को आएंगे राजधानी, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र