राजनांदगांव में भजन संध्या

Share this

आर्ट ऑफ लिविंग का आयोजन

दुर्ग न्यूज। आर्ट ऑफ लिविंग राजनांदगांव परिवार द्वारा नव वर्ष के आगमन पर दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख थी। राजधानी से आए युवा भजन गायक शांतनु के सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु गाते, झूमते और नाचते रहे। इस अवसर पर राजनांदगांव आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के पुराने स्वयंसेवको में प्रमुख रूप से श्रीमती इंदुबेन ठक्कर, श्री एवं श्रीमती चौरसिया, उपस्थित महिला सब इंस्पेक्टर का सम्मान भी किया गया। महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग वसुधैव कुटुंबकम् के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सत्संग में दुर्ग -भिलाई के सीनियर प्रशिक्षक हरजीत भैया, शैलजा चंद्राकर, लता वेणुगोपाल सहित स्थानीय प्रशिक्षक प्रभा ठाकुर व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  झारखंड में रघुवर दास सरकार के कुकर्मों के कारण नहीं चढ़ पाई काठ की हांडी, अपना अनुभव छत्तीसगढ़ में बता रहे, सरोज पांडेय बताएं कि भाजपा के पुरखों ने देश के लिए क्या किया – राजेंद्र साहू