पीएम मोदी ने दिया नारा – ‘बदलबो-बदलबो ए दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो’

Share this

रायपुर,7 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आमसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कुशासन का मॉडल बन चुका है। आज छत्तीसगढ़ में चारों तरफ, हर कोने से हर जुबान से एक ही आवाज उठ रही है ‘बदलबो बदलबो ए दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो’।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। आज 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। छत्तीसगढ़ का 25 साल पूरा होने जा रहा है. युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। इस दौरान PM मोदी ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा लगाया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पीएम ने कहा कि विकास के बीच पंजा दीवार बनकर खड़ा है। यह पंजा आपसे आपका हक छीन रहा है। गंगा जी की झूठी कसम खाने का कार्य कांग्रेस ही कर सकती है। गंगाजी को साक्षी मानकर इन्होंने घोषणापत्र जारी किया था,वादा किया था। घोषणापत्र में कहा था कि शराबबंदी की जाएगी। 5 साल होने को हैं और कांग्रेस हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर रही है। छत्तीसगढ़ के माता बहनों के साथ धोखा किया। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल का फार्मूला लागू नहीं हो पाया। कांग्रेस की सरकार एक ATM की तरह है। घोटाले के आरोप सिर्फ शराब तक सीमित नहीं है। यहां ऐसा कोई विभाग नहीं जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, तेल माफिया, लैंड माफिया न जाने कैसे-कैसे माफिया फल फूल रहे हैं। इन्होंने जल जीवन मिशन तक को नहीं छोड़ा।

READ MORE  CG विधानसभा का बजट सत्र कल से, विस भी जल्द बनेगा पेपरलेस: डॉ. रमन सिंह

मोदी ने कहा कि कांग्रेस जितनी चाल चल ले, छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने की बात से मोदी पीछे नहीं हटेगा। मोदी गरीब का बेटा है, गरीब का दुख दर्द समझता है। कांग्रेस सरकार से दोगुना पैसा गांव की सड़कों को जोड़ने के लिए हमने दिए है। गांवों में जब सड़क पहुंचेगी, रोजगार पहुंचेगा, विकास पहुंचेगा, कांग्रेस सरकार के मुकाबले नेशनल हाइवे पर, रेलवे पर कई गुना ज्यादा खर्च कर रही है।

भाजपा गरीब का कल्याण करने वाली है लेकिन कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। दिल्ली से जो योजनाएं यहां शुरू करवाई उसमें भी यहां की कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगा देती है। प्रधानमंत्री सड़क योजना उदाहरण हैं। छत्तीसगढ़ में 12 लाख घर बनाने की तैयारी की थी, जब तक भाजपा थी तेजी से घर बने। कांग्रेस सरकार आयी घर बनने पर रोक लगी। भाजपा ने 2 लाख से अधिक घर बनवाए। कांग्रेस ने 1 लाख घर भी नहीं बनाए। पड़ोसी राज्यो में घर बन रहे हैं, पर यहां कांग्रेस ने रोक के रखा है।

पीएम ने कहा कि नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। अपने कुशासन और घोटाले के दाग को कांग्रेस झूठी गारंटी से छिपाने की कोशिश कर रही है। ऐसी गारंटी से आपको सावधान रहने की जरूरत है। बीजेपी असली गारंटी देती है और उसे पूरा करती है। कोरोना के संकट काल में छत्तीसगढ़ के लोगों को मुफ़्त राशन दिया है। यह बीजेपी की असली गारंटी है।

Share this