भिलाई में लूट के दो आरोपी घटना के 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चंद्रा मौर्या टाॅकिज अंडर ब्रिज के पास अंधेरे में गहने मोबाईल बाईक लूट हुए थे फरार

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 जुलाई। बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे जवाहर नगर निवासी युवक का रास्ता रोक मारपीट कर उससे जबरन अंगूठी, मोबाईल और पल्सर बाइक लूटने वाले आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की देर रात दीपक देशलहरे निवासी अटल आवास जवाहर नगर भिलाई से दो अज्ञात आरोपी ने चन्द्रा मौर्या टाॅकिज अंडर ब्रिज के पास मारपीट कर सोने की अंगुठी, बाली, मोबाईल व मोटर सायकल लूट कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने 6 जुलाई को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुपेला पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग दिशाओं में आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। मुखबीर सूचना व आरोपियों की हुलिया के आधार पर कुछ संदेहियों को उठाया गया, पूछताछ की जा रही थी तभी संदेही रवि पल्ले द्वारा पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। जब संदेही से बारिकी से पूछताछ करने पर वह अपनी बातों में फंसता चला गया और अंततः अपने साथी शुकदीप के साथ लूट करना स्वीकार किया। आरोपियों ने लूट की मोटर सायकल पल्सर, सोने की अंगुठी व मोबाईल को पुलिस को जब्त कराया। रवि पल्ले एवं शुकदीप, दोनों आरोपी थाना छावनी क्षेत्र का आदतन बदमाश हैं। इसके आलावा अन्य अपराधों में संलिप्तता होने की संभावना है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सुपेला पुलिस ने धारा 394 के तहत आरोपी रवि उर्फ जसविंदर सिंह पल्ले पिता निन्दर सिंह (30 वर्ष) निवासी केम्प-1 प्रगति नगर न्यू बसंत टाॅकिज के पीछे थाना छावनी और शुकदीप सिंह उर्फ बछड़ा उर्फ देवा पिता पपीन्दर सिंह (23 वर्ष) निवासी केम्प-1 सुभाष चौक बीएसपी स्कूल के पास थाना छावनी को गिरफ्तार किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  एसीबी ने बिलासपुर में आरआई को 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा