🛑 दो नये कुक लाने के नाम पर झटक लिए रूपये
🛑 ग्यारह साल तक किया काम, रूपये मिलते ही दिखाया “रंग”
दुर्ग, 8 जनवरी। सुपेला के बार एण्ड रेस्टारेंट संचालक के हेड कुक ने धोखे में रख 2 लाख 80 हजार का चूना लगाया है। पिछले 11 वर्षोंं से जिस रेस्टारेंट व्यवसायी के पास आरोपी हेड कुक काम कर रहा था उससे दो और मंझे हुए कुक उत्तराखंड से लाने के नाम पर पहले ढाई लाख रूपये एडवांस लिया फिर उनके न आने पर उत्तराखंड जाकर कुक ले आने के खर्च स्वरूप 30 हजार और ले लिए। सारे रूपये लेने के कई महीने बाद जब हेड कुक नहीं लौटा तो उसकी पतासाजी करने के बाद असफल रेस्टारेंट संचालक ने इस धोखाधड़ी की सुपेला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि राधिका नगर निवासी जुल्फीकार खान का अवन्ती बाई चौक पर चेरिओट बार एण्ड रेस्टोरेंट है। यहां बलवीर सिंह रावत निवासी ग्राम रानाकोट, तहसील नरेन्द्र नगर जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड वर्ष 2011 से मेहेड कुक है। बलबीर ने और दो कुक लाने के नाम पर जुल्फीकार से एडवांस 2 लाख 50 हजार रूपये फरवरी 2021 को लिया और कहा कि वो कुक लोग खुद आ रहे हैं। यह पेमेन्ट बैंक द्वारा जुल्फीकार ने दोनों नये कुक के लिए बलवीर और उसके पिता के एकाउन्ट में डलवाया। बलबीर ने बताया कि उसके पिता कुक भेज रहे हैं। जब अप्रैल 2022 तक कुक नहीं आए तो जुल्फीकार को बलबीर ने बताया कि वो 30 हजार रूपये और दे ताकि वह खुद जाकर 10 दिन के अंदर गांव से दोनों कुक लेकर आ जाएगा। उसके झांसे में आकर जुल्फीकार ने तीस हजार रूपये 2 मई 2022 को नगद दिए और बलबीर रूपये लेकर चला गया। जुल्फीकार ने पुलिस को बताया कि बलबीर आज तक नहीं लौटा। पतासाजी में मालूम हुआ कि वह अपने गांव में काम कर रहा है। उसने कुक लाने के नाम पर और कई जगह से ऐसे ही रूपये लिये हैं। बलबीर और उसके पिता ने धोखा देकर कुल 2 लाख 80 हजार रूपये ले लिये हैं। सुपेला थाना में आरोपी बलबीर रावत के खिलाफ धारा 406 और 408 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
पौने 3 लाख का “तड़का” लगाने वाले रेस्टारेंट के हेड कुक को तलाश रही पुलिस
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
