बीएसपी आवासों की लीज रजिस्ट्री शुरू, प्रथम पंजीयन श्रीराम जसपाल के नाम, विधायक देवेंद्र यादव व भिलाई महापौर नीरज पाल ने सौंपी रजिस्ट्री की कापी

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बीएसपी एवं जिला प्रशासन के माध्यम से लीज पर दी गई भूमि का पंजीयन आज से प्रारंभ कर दिया गया है। विगत 8 अप्रैल 2023 को भिलाई नगर एवं वैशाली नगर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीएसपी की जमीन जो कि लीज पर थी, उसका पंजीयन कराने निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के अनुरूप दुर्ग के रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए बीएसपी अधिकारी श्रीराम जसपाल के नाम पर प्रथम पंजीयन किया गया। श्रीराम जसपाल बीएसपी में अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उन्हें सेक्टर 10, सड़क क्रमांक 4 के मकान नंबर 5ए बीएसपी के माध्यम से लीज पर दी गई थी। आज उन्हें विधायक देवेंद्र यादव व महापौर नीरज पॉल के द्वारा पंजीकरण के बाद रजिस्ट्री की प्रति सौंपी गई। भिलाई स्टील प्लांट के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि 2001 से 2003 के मध्य बीएसपी के पूर्व कर्मचारी व अधिकारी को आवंटित निवास लीज दर एवं प्रीमियम को देखते हुए आज यहां पंजीयन कराया गया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्रीमती पुष्पलता ध्रुव मौजूद थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सुपेला में संडे को सड़क पर दुकान लगाया तो खैर नहीं, निगम ने मार्किंग कर दी चेतावनी