लायंस क्लब भिलाई की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में “जरूरतों के प्रति जीवंत” रहने की थीम पर कार्य करेगा क्लब

Share this

दुर्ग न्यूज, 16 जुलाई। लायंस इंटरनेशनल के बैनर तले लायंस क्लब भिलाई रॉयल के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की शाम को स्थानीय होटल में हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस दौरान मुख्य अतिथि एमजेएफ लॉयन जयप्रकाश अग्रवाल और प्रमुख वक्ता लायन प्रीतपाल सिंह बाली को साक्षी मानकर शपथ अधिकारी लायन रश्मि लखोटिया ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर क्लब के जनक और मार्गदर्शक एमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

लायंस क्लब भिलाई रॉयल के पूर्व अध्यक्ष आशीष जिंदल ने अध्यक्ष की पिन बदल कर एमजेएफ लायन अभिषेक अग्रवाल को क्लब की बागडोर सौंपी।  वहीं सचिव लायन मुकेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष लायन बिगुल अग्रवाल को भी दायित्व सौंपा गया। उपाध्यक्ष के पद पर लायन शांतिलाल शर्मा और नीतेश अग्रवाल का चयन किया गया। एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर का प्रभार एमजेएफ लायन ललित अग्रवाल ने संभाला तो प्रकाश डहाके एवं अजय पंडित ने क्लब के टेल ट्विटर और पीआरओ के पद की शपथ ली। क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन चंद्रेश शर्मा को क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन का दायित्व दिया गया।

आयोजन में अनिल अग्रवाल ने अपने डिस्ट्रिक्ट के लक्ष्य को सभी के साथ साझा किया। मुख्य अतिथि एमजेएफ जय प्रकाश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में युवा वर्ग को सही मार्ग पर चलने और एक नयी राह को थाम कर आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। अपनी बुलंद आवाज के धनी लायन प्रीतपाल सिंह बाली ने प्रभावी उद्बोधन से सबको सांस थाम कर बैठने पर मजबूर कर दिया। बाली ने क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एमजेएफ लायन अभिषेक के इस वर्ष के उनके कार्य करने की थीम “जरूरतों के प्रति जीवंत” की प्रशंसा की और उनके नए कार्यकाल के लिए क्लब के सभी लायंस साथियों और अन्य उपस्थित लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान जुलाई माह में जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने वाले सदस्यों के सम्मान में केक काट कर खुशियां मनाई गईं और शुभकामनाएं दी गई।  इसी मौके क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन वीरेन्द्र सतपथी, लायन विनोद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राजेन्द्र भोजक, जितेंद्र जैन, नीतेश जैन, अंजू चंद्राकर, मृदुला रोजिंदर, अनुपमा गंगराडे, राजेश पांडे, के. वेंकट, रमेश यादव,पवन अग्रवाल, निवेश अग्रवाल मौजूद थे।

READ MORE  एटीएम एवं बैंक में गार्ड, सेंसर, सीसी कैमरा, अलार्म सिस्टम को दुरुस्त करने दिए निर्देश, सुरक्षा प्रबंधों में चूक करने पर बैंकों के खिलाफ होगी कार्रवाई   
Share this