यूपीएससी की तैयारी के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, बीआईटी में टॉपर्स ने दिए टिप्स 

Share this

जिला प्रशासन एवं नगर निगम भिलाई की अभिनव पहल

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज, 16 जुलाई। यूपीएससी एवं प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वालों के लिए आज बड़ा दिन था। बीआईटी के ऑडिटोरियम में आज यूपीएससी चयनित अनुभवी अभिषेक चतुर्वेदी, अंशिका जैन, आईएएस प्रखर चंद्राकर व आईपीएस आकाश कुमार ने अपने अनुभव को तैयारी करने वाले स्टूडेंट से साझा किया। यही नहीं स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब भी दिए ताकि कोई भी संशय तैयारी करने वाले स्टूडेंट के मन में रहे। बीआईटी के ऑडीटोरियम में 9:30 बजे से पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी। 300 से अधिक स्टूडेंट्स कार्यशाला में सम्मिलित हुए। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई महापौर नीरज पाल, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, आईएएस लक्ष्मण तिवारी, डीएफओ सशी कुमार इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने भी स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए मूल मंत्र दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भिलाई टॉक का आयोजन कर स्टूडेंट के डाउट्स को क्लियर करने के लिए बड़ी पहल की ताकि जिले से इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र, छात्रा सफल होकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर सकें। अलग-अलग क्षेत्रों एवं स्थानों से यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में यूपीएससी की तैयारी के लिए एक्सपर्ट ने अपनी राय दी और कैसे तैयारी करना है इसके बारे में बताया। पढ़ाई की तकनीक एवं टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बताया गया। जनरल नॉलेज एवं करंट अफेयर के टिप्स भी दिए गए। तैयारी के लिए नोट्स किस प्रकार से तैयार करना है और रिवीजन कैसे करना है इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया।

READ MORE  पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 25-25 लाख के इनामी नक्सली समेत पांच ढेर
Share this