भिलाई से बिहार में बैठ ऑन लाईन सट्टा एप्प रेड्डी अन्ना बुक नंबर 244 का पैनल चला रहे आधा दर्जन आरोपी झारखंड से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस, तीन सगे भाई कोहका के होटल व्यवसायी भी गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज, 24 जुलाई। दुर्ग जिले में महादेव ऐप ऑनलाईन सट्टा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा द्वारा टीम गठित कर संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी तभी विशेष सूत्रों से जानकारी जुटा कर चौपारण थाना हजारीबाग झारखण्ड में भिलाई के युवकों द्वारा ऑनलाईन सट्टा महादेव ऐप के संचालन की सूचना प्राप्त हुई
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी जामुल याकूब मेमन के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा सूचना के आधार पर चौपारण थाना हजारीबाग झारखण्ड में ऑनलाईन सट्टा ऐप रेड्डी अन्ना बुक नंबर 244 का संचालन करने वाले प्रकाश सिंह एवं उसके अन्य साथियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटाप, 17 मोबाईल, 2 पोर्टेबल वाईफाई राउटर, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं दस्तावेज जब्त किया गया है। आरोपी औरंगाबाद बिहार में आनलाईन बेटिंग करवा रहे थे। बाद में पुलिस को भनक लगते ही ये सभी पैनल जैसे ही झारखंड हजारीबाग क्षेत्र में शिफ्ट किए, इनका पीछा कर रही दुर्ग पुलिस ने इन्हें धरदबोचा।
आपको बता दें कि आरोपियों में मुख्य प्रकाश सिंह (30 वर्ष) कोहका में बड़े होटल का संचालक है। उसके साथ उसका भाई आनंद सिंह (27 वर्ष) और रिषू सिंह (25 वर्ष) निवासी हाऊसिंग बोर्ड दादर चरोदा भिलाई भी इस काले कारोबार में सहयोगी रहे हैं। इनके आलावा नितेश कुमार सिंह (26 वर्ष) निवासी संग्राम चौक केम्प-1 भिलाई, आकाश महानंद (21 वर्ष) निवासी मॉडल टाऊन इन्द्रा नगर भिलाई तथा रवि उर्फ गोलू तांडी (29 वर्ष) निवासी मॉडल टाऊन इन्द्रा नगर भिलाई को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जामुल थाना से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share this
READ MORE  रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती, पांच आरोपी गिरफ्तार, रकम भी जब्त, 5 करोड़ 62 लाख की डकैती के आरोपियों को पकड़ने में, बलरामपुर पुलिस को मिली सफलता, वारदात के बाद झारखंड भागने की फिराक में थे