महादेव सट्टा एप्प : विशेष अदालत से आरोपी सुनील और अनिल दम्मानी की जमानत याचिका ख़ारिज

Share this

दुर्ग न्यूज, 22 सितंबर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने आरोपी सुनील और अनिल दम्मानी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। रायपुर की विशेष अदालत में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बुधवार देर शाम तक लंबी बहस चली, जिसके बाद गुरुवार को यह फैसला सुनाया गया।

 

बता दें कि 23 अगस्त को ईडी की टीम ने रायपुर और दुर्ग में छापेमारी कर PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी समेत ASI चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, को गिरफ्तार किया था। ED ने आरोपियों की 2 बार रिमांड ली थी। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया।

 

दुबई में हैं सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल

 

ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। दोनों आरोपी इस वक्त दुबई में बताए जा रहे हैं। वारंट जारी होने के साथ ही ED उन्हें भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है। ED ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए विदेश और गृह मंत्रालय समेत झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, एमपी और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों को जानकारी भेजी है।

 

 

सौरभ चंद्राकर की शादी में शरीक हुए बॉलीवुड स्टार्स पर ED ने लिया एक्शन, 2.5 करोड़ जब्त

 

महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर की शादी में नाचकर कैश पाने वाले बॉलिवुड स्टार्स पर ED ने विगत दिनों एक्शन लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली और मुंबई में कुछ सेलिब्रिटीज के मैनेजर्स को टारगेट कर छापेमारी की। इसमें 2.5 करोड़ रुपए कैश मिलने की जानकारी सामने आई है।

READ MORE  सीमा सुरक्षा बल में 12th पास युवाओं की भर्ती शुरू, लास्ट 9 दिन शेष, आज ही करें आनलाईन अप्लाई

 

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में वांछित सौरभ चंद्राकर ने सट्टेबाजी महादेव एप के जरिए हजारों करोड़ रुपए की कमाई की और दुबई में अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपए लुटाए। फरवरी 2023 में दुबई में हुई शादी में चंद्राकर ने पानी की तरह पैसा बहाया था।

 

छत्तीसगढ़ भिलाई के रहने वाले चंद्राकर ने अपने रिश्तेदारों को प्राइवेट जेट्स से शादी में शामिल होने के लिए दुबई बुलाया था। बॉलिवुड के कई बड़े कलाकार भी शादी में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। ईडी सूत्रों के मुताबिक, इन कलाकारों को हवाला ऑपरेटर्स के जरिए कैश में पेमेंट किया गया था।

Share this