क्या कमलनाथ कांग्रेस को डबल झटका देंगे ? बीजेपी में जाने की अटकलें तेज

Share this

दुर्ग न्यूज़, 17 फरवरी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मीडिया में ये अटकलें लगाई जा रही हैं। कमलनाथ की ओर से इस पर अभी बयान नहीं आया है। खबरों के मुताबिक, कमलनाथ ने पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे को चौथे दिन ही निरस्त कर दिया। वे दिल्ली रवाना होने वाले हैं।

 

कमलनाथ के दिल्ली दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल मच गई है। पूर्व सीएम ने शुक्रवार देर रात समर्थकों के साथ बैठक की है। इससे उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। पूर्व सीएम के इस फैसले से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है।

 

वहीं बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया एक्स पर कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ की फोटो शेयर की है। इसमें जय श्री राम लिखा है। यानी कि उन्होंने कमलनाथ के भाजपा प्रवेश का संकेत दिया है।

Share this
READ MORE  1400 करोड़ की संपत्ति है भाजपा महिला उम्मीदवार के पास, जहाज निर्माण और खनन का कारोबार, जानें कहां से हैं प्रत्याशी ?