बोरसी में कोचिंग जा रही छात्रा को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 17 फरवरी। बोरसी चौक पर शाम को हुई सड़क दुघर्टना में कोचिंग जा रही छात्रा की मौत हो गई। मुक्तिधाम रोड पर हुई घटना में रेत से भरी हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद भागने जा रहे ड्राइवर को लोगों ने पीटा और हाईवा में तोड़फोड़ किया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। साइकिल से कोचिंग जा रही श्याम नगर की हिमांशी को बोरसी चौक मुक्तिधाम रोड पर हाईवा ने कुचल दिया। उसका सिर वाहन के पहिए के नीचे आ गया। भीड़ ने हाईवा CG 07 CA 8604 के चालक की पिटाई कर दी। हाईवा धनोरा से हनोदा की ओर जा रहा था। पुलिस के आ जाने से उसे बचा लिया गया। आक्रोशित भीड़ ने हाईवा में तोड़फोड़ भी किया।
ड्राइवर को गिरफ्तार कर हाईवा जब्त कर लिया है। मृतका का शव पीएम के लिए भेजा गया है। मौके पर लोगों का आक्रोश इस मार्ग पर चलने वाले रेत माफिया की भारी वाहनों को लेकर भी था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बिना हेलमेट गाड़ी चलाते पाया जाता है तो चालान होना तय-एसपी