कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत अब तक 6 चीते, 3 शावकों की हो चुकी है मौत 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज (श्योपुर) 2 अगस्त। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में आज बुधवार को एक और चीता की मौत हो गई। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में अब तक 6 चीतों और 3 शावकों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अभी हुई चीते की मौत का कारण पता नहीं चल सका है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क इससे पहले 11 जुलाई को ‘तेजस’ की मौत हुई थी। इससे पहले 26 जून को चीता ‘सूरज’ की मौत हुई थी। बीते दिनों कूनो नेशनल पार्क में चीतों के रखरखाव में लापरवाही संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था। चीते को सड़ा-गला मांस खिलाने सहित गंभीर आरोप लगाये ग‌ए हैं।

Share this
READ MORE  दुर्ग के व्यक्ति से की थी सवा चार लाख की ठगी, एक माह बाद दुर्ग पुलिस ने जामताड़ा झारखंड से किए दोनों ठग गिरफ्तार