दुर्ग न्यूज, 3 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 अगस्त को दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगें। कार्यक्रम का आयोजन जयंती स्टेडियम के पास होगा। जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़, मानपुर-मोहला-अंबागढ़-चौकी जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा जयंती स्टेडियम भिलाई के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल युवाओं से लगातार रू-ब-रू हो रहे हैं। युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के सभी 7 जिलों से युवा हजारों की तादात में पहुंचेगें, कार्यक्रम की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है।
