गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर बड़ी सौगात, भाजपा, छग जनता जोगी कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न दलों के करीब तीन सौ लोगों ने आज कांग्रेस प्रवेश किया

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 अगस्त। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से भाजपा, छग जनता जोगी कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न दलों से जुड़े करीब तीन सौ कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रवेश कर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर उन्हें एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। ग्राम खम्हरिया के वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल चतुर्वेदी, ग्राम उमरपोटी कमल सिंह गायकवाड़ के मार्गदर्शन एवम् युवाओं के प्रेरणा तारण टंडन, उबारन टंडन के नेतृव मे करीब तीन सौ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कांग्रेस पार्टी के प्रति जताया विश्वास कांग्रेस सरकार की रीति-नीति से प्रभावित होकर कई लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के 75 वे जन्मदिन पर उनके दुर्ग स्थित मीनाक्षी नगर निवास में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस बीच भाजपा के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्राम के करीब तीन सौ लोगो ने कांग्रेस प्रवेश कर गृहमंत्री को बड़ी सौगात दी। गृहमंत्री ने भी सभी नवप्रवेशियों को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया और जन्मदिन का केक काटकर मुँह मीठा कराया।

Share this
READ MORE  29 पदों के लिए दुर्ग में 15 को रोजगार मेला