मुख्यमंत्री बघेल भिलाई सेक्टर 7 के महारुद्राभिषेक में हुए शामिल

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस आयोजन के लिए पूरे टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विगत आठ वर्षों से आयोजन किया जा रहा है, आज तालाब परिसर में बहुत परिवर्तन हो गया है। भोले नाथ हर जगह विराजमान हैं, भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को विकसित किया है। शिव सबको जोड़ने का नाम है। तंत्र के जनक शिव हैं। भगवान शिव सबकी मनोकामना पूरी करें। कार्यक्रम को विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, प्रदीप चौबे, कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पार्षद सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  डायल 112 के स्टाफ ने की मदद, खेत-पगडंडी से प्रसूता को सुरक्षित निकाला बाहर, मितानिन की सहायता से रास्ते में कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ