दुर्ग न्यूज, 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो रही है। प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा अभी तैयारियों में लगी हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें जैजैपुर और पामगढ़ से पार्टी के वर्तमान विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और इंदू बंजारे को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पामगढ़ से विधायक रहे दाऊ राम रत्नाकर को इस बार मस्तूरी विधानसभा से मैदान में उतारा जा रहा है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
