दो दिन नल से नहीं आएगा पानी, 11 व 12 अगस्त को बंद रहेगा सप्लाई, राइजिंग पाईप लाइन में लीकेज का होगा संधारण

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 अगस्त। नेहरू नगर गुरूद्वारा के सामने मुख्य राइजिंग पाइप में आई लीकेज को सुधारने के लिए 11 व 12 अगस्त, दो दिन शटडाउन किया जाएगा जिससे खुर्सीपार, छावनी, गौतम नगर, हाउसिंग बोर्ड, चंद्रा मौर्या, वैशालीनगर, मदर टेरेसा नगर एवं कोहका क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी।

आपको बता दें कि 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के कार्यपालन अभियंता आरएस राजपूत ने बताया कि जल शोधन संयंत्र के मुख्य राइजिंग पाईप के संधारण कार्य होने के कारण 11 एवं 12 अगस्त को चिन्हित क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

Share this
READ MORE  नगरीय निकायों में सामूहिक स्वच्छता अभियान, एक अक्टूबर एक घंटा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता, नगर को स्वच्छ रखने शपथ ली