राम नगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार में पहुंचे युवक से जमकर मारपीट, लहुलुहान हालत में पहुंचा हास्पिटल 

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 अगस्त। भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में एक युवती के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक पर युवती के भाई और उसके दोस्तों ने जमकर मारपीट करते हुए थर्माकोल कटर से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया है। घायल युवक को उपचारार्थ बीएम शाह अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुक्तिधाम के समीप अचानक हुई इस वारदात से जहां लोग आश्चर्यचकित हैं वहीं अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों में भी अफरा तफरी मच गई। वैशाली नगर पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 और 324 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है। घायल युवक की पहचान बिन्नी भूषण पिता भूषण सीमा चलम (31 वर्ष) निवासी सडक 32, सेक्टर 11 जोन 2 खुर्सीपार हनुमान मंदिर के पास के रूप में हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज बिन्नी अपने पडोस में रहने वाली लडकी रंजना जायसवाल जिसने दो दिन पहले फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली थी, के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने मुक्तिधाम राम नगर आया था। तभी मन्टू और उसका दोस्त मुक्तिधाम तालाब के सामने रोड पर बिन्नी को पकड़ लिए और रितिक व मन्टू उसे डंडा से मारने लगे। इसी दौरान उपवन ने बिन्नी का कालर पकड़ बाईक से उसे खींच कर गिरा दिया और कृष्णा पीछे से आकर उसके कंधे के पीछे थर्मोकोल कटर से मार दिया जिससे मेरे कंधे में चीरा लगा है। इस दौरान जब बिन्नी के दोस्त के मोहन और अभिषेक उसे बचाने दौड़े तो मन्टू, रितिक, उपवन और कृष्णा जान से मारने की धमकी देते हुए बिन्नी को लहुलुहान कर भाग गए। मोहन और अभिषेक ने उसे बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share this
READ MORE  महादेव बुक ऑनलाईन सट्टा हेतु बैंक खातों से रूपये का लेनदेन करने वाले 3 आरोपियों के विरूद्ध हुई कार्यवाही