दो लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड में जुड़ेगा छत्तीसगढ़ का नाम

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 अगस्त। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में लगभग 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया। जिसमें जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और तमाम समाज सेवा संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वहीं पद्मश्री उषा बारले, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राम सुंदरदास महंत भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम ॐ मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘मिशन 1 लाख वंदे मातरम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर के 16 राज्यों में आयोजित किया गया। रायपुर को मुख्य केंद्र बनाया गया, जिसमें ऑफलाइन के साथ अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े। जिन्हें मिलाकर लगभग 2 लाख लोग जुड़े थे। इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें स्कूली बच्चे, समाज से जुड़े लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का आगाज झांकी निकाल कर किया गया और मंच पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। इसके बाद सभी ने एक सुर में हम आवाज होकर राज्य गीत अरपा पैरी के धार गाया और उसके बाद वंदे मातरम गाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। इसके जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना बताया जा रहा है इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Share this
READ MORE  बाघ घायल अवस्था में मिला, तीन युवकों पर किया था हमला, दो की हो गई मौत