तहसील कार्यालय में पंच ने लगाई फांसी, मामला भिलाई-3 का, मृतक युवा बागडुमर गांव का है पंच

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 अगस्त। भिलाई तीन तहसील कार्यालय में बीती रात नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम बगडुमर के पंच ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

सुबह लोगों ने उसे तहसील कार्यालय में फंदे में लटकता देख पुलिस को सूचना दी। भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि 32 वर्षीय सुखीराम रावत बागडुमर गांव का पंच है तथा वह रात को तहसील कार्यालय आया था और इसी दौरान उसने खुद को फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Share this
READ MORE  भिलाई खुर्सीपार में मलकीत सिंह हत्याकांड का एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, CCTV और चश्मदीदों से पूछताछ पर हुई आरोपी की पहचान