
दुर्ग न्यूज, 19 सितंबर।
। खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह उर्फ वीरू के साथ शुक्रवार को मारपीट से आई चोट से इलाज के दौरान मौत हो जाने की घटना में पुलिस ने एक अन्य आरोपी शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया है। खुर्सीपार पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश कर 4 आरोपी तरुण निषाद, तसबुर खान, शुभम लहरे, फ़ैसल क़ुरैशी एवं एक विधि के विरुद्ध अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद 30 से अधिक सीसीटीवी विश्लेषण, आईपीडीआर, सीडीआर विश्लेषण एवं अन्य चश्मदीदों से पूछताछ पर एक अन्य युवक जिसका नाम शुभम शर्मा, ( 24 ) पिता देवीदीन शर्मा जोन 1 खुर्सीपार भिलाई के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

