सड़क दुर्घटना में प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौत, 2 की हालत अब भी गंभीर

Share this

दुर्ग न्यूज, 13 अगस्त। शुक्रवार की रात गरियाबंद में जतमई-घटारानी घूमने के लिए जा रहे 4 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। ग्राम मोगरा के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी सरपंच के प्रतिनिधि अनूप नायक के साथ उनकी कार में सवार होकर ग्राम जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त, ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव और पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा गरियाबंद जिले में स्थित पर्यटन स्थल जतमई-घटारानी घूमने के लिए जा रहे थे। वे चारों शुक्रवार शाम 5 बजे गरियाबंद जिले के लिए निकले थे। रात 10.30 बजे के आसपास छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के पास कार का अगला टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा और ग्राम पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त और अनूप नायक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share this
READ MORE  प्राचार्य पदोन्नति के लिए समयबद्ध कार्यक्रम जारी हो, शिक्षक कांग्रेस की मांग