CM ने किया शहीद वीरनारायण सिंह और मोतीलाल वोरा के प्रतिमा का अनावरण

Share this

नेहरू नगर चौक भिलाई से मिनीमाता चौक पुलगांव तक का मार्ग मोतीलाल वोरा के नाम पर करने की घोषणा

 

दुर्ग न्यूज, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस स्टैण्ड दुर्ग पर स्थापित छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह और राजेन्द्र पार्क चौक पर स्थापित अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मोतीलाल वोरा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वन मंत्री मो. अकबर, पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज के दिन को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि वोरा जी ऐसे शख्स थे जिनकी तुलना किसी से नहीं किया जा सकता। वे अपने कर्त्तव्य के प्रति तत्पर रहते थे। वे निरन्तर सक्रिय रहते थे। नगरीय निकाय की राजनीति शुरू कर वे मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल पदों को सुशोभित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वोरा जी के अनेक संस्मरण रहे हैं। विभिन्न पदों को सुशोभित करने वाले ऐसे व्यक्ति विरले ही होंगे। मुख्यमंत्री ने वोरा जी के व्यक्तित्व को विस्तारपूर्वक रेखांकित किया। वोरा जी के साथ हम सबके संस्मरण रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोरा जी के विचार को राजनीतिक जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबू जी एक पाठशाला है, जितने लोग उनके सम्पर्क में आये सभी उनसे सीखने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री श्री साहू ने वोरा जी से अपनी नजदीकी संबंध से अवगत कराते हुए कहा कि सुख के समय को मिलकर व्यतीत करे। इसी प्रकार दुख के समय को मिल बाट कर भोगे, ऐसा उनका विचार था।

READ MORE  भिलाई में 1500 को रोजगार देने की तैयारी, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने किया स्थल का निरीक्षण

विधायक अरुण वोरा ने स्वागत भाषण में स्व. मोतीलाल वोरा के राजनीतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे भी उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक श्री वोरा ने प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण और नगर के जनमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share this