IAS अन्बलगन पी के घर में छापा;दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद में कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई | Raids at many places including Ashoka Tower, Aishwarya Kingdom, 20 different teams are taking action

Share this

रायपुर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायपुर के कई ठिकानों में शुक्रवार तड़के फिर ईडी की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक IAS अन्बलगन पी के घर में और अशोका टावर, ऐश्वर्या किंग्डम समेत शंकर नगर के कुछ बंगलों में छापेमार कार्रवाई चल रही है। IAS अन्बलगन पी के रायपुर और भिलाई स्थित घरों में भी अधिकारी जांच कर रहे हैं।

पी अंबलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले खनिज सचिव रहे हैं। इनकी पत्नी अलरमई मंगई डी भी IAS हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और वर्तमान में एक बोर्ड के अध्यक्ष के घर पर भी कार्रवाई जारी है। बता दे कि, 20 अलग-अलग टीम शहर के कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात में होटलों में रुकी हुई थी।

IAS अन्बलगन पी के आवास

IAS अन्बलगन पी के आवास

कहां-कहां छापेमारी की खबर…

छत्तीसगढ़ में फिर कई जगहों पर ED ने की छापेमार कार्रवाई चल रही है। IAS पी. अन्बलगन के निवास पर ED का छापा सुबह से जारी है। CRPF जवानों के साथ अधिकारियों की टीम उनके निवास पर मौजूद हैं। इधर पटेल ट्रांसपोर्टर्स विपुल पटेल के रायपुर और बिलासपुर के ठिकाने पर ईडी ने दबिश दी है। महासमुंद में अग्नि चंद्राकार के यहां भी छापेमारी की जानकारी लगी है। इसके साथ ही कारोबारी स्वंत्रत जैन समेत प्रदेश के अलग अलग जगहों पर छापे की खबर है।

IAS अन्बलगन पी

IAS अन्बलगन पी

कोल स्कैम से जुड़ा है मामला
ये पूरी छापेमारी प्रदेश में हुए कोयला घोटाले से जुड़ी हुई बताई जा रही है। ED ने इससे पहले कोयले पर अतिरिक्त चार्ज लगाकर वसूली के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से चल रही छापेमारी

छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से छापेमार कार्रवाई चल रही है। आईटी के बाद अब ED की कार्रवाई जारी है। प्रदेश में पिछले महीने बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के घर कार्रवाई की गई थी। बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल के घर आईटी का छापेमार कार्रवाई हुई थी। दोनों व्यापारियों के ऑफिस और घर में एक साथ आईटी की टीम तलाशी करने पहुंची थी।

मुख्यमंत्री उठा चुके हैं जांच पर सवाल

ED के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि, रमन सिंह ED के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं। जांच करना है, तो पनामा घोटाले की क्यों नहीं हो रही है। उसमें रमन सिंह और उनके लड़के का साफ नाम है। बताना चाहिए कि 10 साल में उनकी आय कैसे बढ़ गई। केंद्रीय एजेंसी गैर भाजपा राज्यों में ही भेजी जा रही है। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय-ED की छापेमारी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई थी। गुरुवार को IAS समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला था। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिले थे। पढ़िए पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  CG Breaking: 10 वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 1 मार्च शुरू होंगी परीक्षाएं