69वां राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड, पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति ने साझा किया बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 अगस्त। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 69वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा गुरुवार (24 अगस्त) को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। ये पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए दिए गए। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से एक हैं। इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘सरदार उधम’, ‘आरआरआर’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का जलवा रहा। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘सरदार उधम’ ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें सबसे प्रमुख ‘बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म’ का अवॉर्ड रहा। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।  इस साल बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन ने जीता। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट और कृति सेनन ने अपने नाम किया।

 

पुष्पा फिल्म में शानदार अभिनय के लिए इस साल का बेस्ट एक्टर का अवार्ड अल्लू अर्जुन को मिला। आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। आलिया भट्ट को जहां फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में किए गए शानदार अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं कृति सेनन ने फिल्म ‘मिमी’ के लिए यह अवॉर्ड अपने नाम किया।”

Share this
READ MORE  झारखंड प्रदेश अध्यक्ष को विस्तृत रिपोर्ट सौंप विधायक रिकेश आज करेंगे छत्तीसगढ़ वापसी