

अण्डा से ग्रामीण मार्ग फुण्डा, सेलूद, उतई, गाडाडीह पाटन मार्ग आयरन परिवहन के लिए प्रतिबंधित

वाहन मालिकों ने दी सहमति
इस मार्ग पर आयरन लोड वाले वाहनों के परिवहन करते पाये जाने पर होगी कार्यवाही
नो एन्ट्री के समय शहर के भीतर प्रवेश न करने दी गई समझाईश
दुर्ग न्यूज, 25 अगस्त। जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा अण्डा, फुण्डा, उतई ग्रामीण क्षेत्र मार्ग पर दल्लीराजहरा से आयरन परिवहन करने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में आज उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) सतीष ठाकुर एवं परिवहन विभाग के निरीक्षक विष्णु ठाकुर द्वारा दल्लीराजहरा परिवहन संघ के वाहन मालिकों की मीटिंग यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में ली गई। मीटिंग के दौरान उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा वाहन मालिकों को उक्त ग्रामीण मार्ग अण्डा से उतई, फुण्डा, सेलूद, मोतीपुर में ग्रामीण क्षेत्र होने के दौरान किसी गंभीर सड़क दुर्घटना की आशंका को देखते हुए और उसे रोकने के लिए इन मार्गाे पर परिवहन न करने की समझाईश दी गई। जनसुरक्षा को देखते हुए वाहन मालिको द्वारा उक्त मार्ग पर परिवहन नहीं करने सहमति प्रदान की गई है।
यातायात उप पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन मालिको को अपने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, भीड़ एवं स्कूल क्षेत्र के पास वाहन धीरे चलाने, तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाने, हेल्पर से वाहन न चलवाने हेतु समझाईश देने कहा गया। साथ ही उक्त मार्ग पर आयरन लोड वाले वाहन पाये जाने पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में परिवहन यातायात प्रभारी सिविक सेन्टर निरीक्षक कुंज बिहारी नागे, यातायात प्रभारी दुर्ग निरीक्षक यशकरण ध्रुव एवं दल्लीराजहरा परिवहन के संघ के विक्रमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, गुरमेल सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह, संदीप साहा उपस्थित रहे।
