रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

Share this

दुर्ग न्यूज, 30 अगस्त। रोहतास में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र से पखनारी के पास हुई। NH 2 पर बुधवार अल सुबह कंटेनर को पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो कंटेनर में जा घुसी

पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया यह परिवार बोधगया से कैमूर लौट रहा था।मरने वालों की पहचान तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9), और सोनी कुमारी (35) के रूप में हुई। वहीं घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) और उपेंद्र शर्मा (30) शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि स्कॉर्पियो में 12 लोग महिला पुरुष बच्चे सवार होकर बोधगया से कैमूर जिला के सबार थाना के कुडारी गांव लौट रहे थे। रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो ने कंटेनर को टक्कर मारी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोग परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हाईवे के साइड कई जगह ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर छोड़ देते हैं, अंधेरा होने के कारण कई बार चालक को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देता और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं।

READ MORE  दो जून से हैदराबाद नहीं रहेगी आंध्रप्रदेश की राजधानी, प्रदेश पुनर्गठन कानून की मियाद पूरी
Share this