व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा 3 को, साढ़े 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Share this

कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम, डिप्टी कलेक्टर देवांगन नोडल अधिकारी

दुर्ग न्यूज, 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यवहार न्यायाधीश की प्रवेश स्तर परीक्षा 3 सितंबर को ली जाएगी। एक पाली में यह परीक्षा सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। रायपुर जिले में इस परीक्षा के लिए 32 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में साढ़े 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 6 में परीक्षा संबंधी नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 0771-2413233 है। इस परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर आशुतोष देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक केदार पटेल सहायक नोडल होंगे।

Share this
READ MORE  मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का समय तय, सुबह 8 बजे पंजीयन | Time fixed from 9 am to 5 pm in medical college hospitals, registration at 8 am