ED की कार्रवाई, राजधानी के सिमर होटल संचालक को उठाया, पूछताछ जारी, सौरभ के बेनामी संपत्ति का पता लगा रही ईडी

Share this

दुर्ग न्यूज, 31 अगस्त। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑनलाइन सट्टा एप महादेव की जांच और भी गहराई से करने लगी है। दुबई में बैठे सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की बेनामी संपत्ति और उसके बैंक के खातों को खंगाल रही है, जिसमें ऑनलाइन सट्टा रकम की ट्रांजेक्शन हुई है। ईडी अब तक महादेव एप के जरिए सट्टा खिलाने वालों के 200 सबसे ज्यादा बैंक खातों को खंगालने में जुटी है। इसके लिए भिलाई, दुर्ग और रायपुर स्थित बैंक मैनेजर को पत्र लिखा है। उनसे पूरा ब्यौरा मांगा गया है।

ईडी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को विधानसभा रोड स्थित सिमर होटल के संचालक नितिन मोटवानी उर्फ चीकू को हिरासत में लिया। ईडी उससे पूछताछ कर रही है। होटल किसका है? होटल मालिक कौन है? खरीदने का स्रोत क्या है? नितिन ने बताया कि होटल सौरभ चंद्राकर से उसने खरीद लिया है। जबकि वह इसमें शेयर होल्डर है। ईडी ने सिमर होटल (क्लब) से संबंधित पूरे दस्तावेज और होटल खरीदने के स्रोत की जानकारी मांगी है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। बता दें नितिन को पूर्व में छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन आकाओं का फोन आने पर उसे छोड़ दिया गया। बता दें छत्तीसगढ़ में लगातार कार्रवाई कर आईएएस अफसरों, राजनेताओं समेत कारोबारी को गिरफ्तार करने वाली ईडी ने इसी महीने दो नए केस ईसीआरआर और दर्ज किए हैं।

ईडी की‌ पूछताछ में खुलासा

बताया गया कि एएसआई चंद्र भूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, हवाला ऑपरेटर अनिल व सुनील दम्मानी, रायपुर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता, उसके सीए और सट्टा खिलाने वाले मौदहापारा के युसूफ से मिले इनपुट के आधार पर बैंक खातों को जांच के दायरे में लिया है। इन बैंक खातों में अधिकांश ऑनलाइन पैसे जमा कराए गए हैं। इसे जमा करने वालों का मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी भी मांगी गई है। इन खातों का कनेक्शन महादेव एप संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से होना बताया गया है। ईडी ने कुछ बैंक अधिकारियों को बुलाया था।

READ MORE  बृजमोहन बोले-देश में CG पहला प्रदेश,जहां इतने अफसरों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ;कांग्रेस बोली-ये BJP की चुनावी तैयारी | ED raid in Raipur Brijmohan Agarwal said that ED should take further action, the officers of the state government are corrupt

एएसआई ने लगाया मारपीट का आरोप

एएसआई चंद्र भूषण वर्मा ने पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों द्वारा मारपीट करने और दबाव बनाकर आईएएस, आईपीएस और रसूखदार लोगों के नाम लेने का आरोप लगाया है। अंग्रेजी में लिखे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिया है। एएसआई के अधिवक्ता द्वारा इस संबंध में आवेदन कोर्ट में लगाया है। इस पर विशेष न्यायाधीश ने ईडी से 5 सितंबर को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉक्टर सौरभ कुमार पांडेय का कहना है कि रिमांड पर लिए गए सभी आरोपियों से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूछताछ हो रही है। बचाव पक्ष की ओर से लगाए गए आवेदन का साक्ष्य पेश किया जाएगा। एएसआई पूर्व में अंग्रेजी, मैथ्स और हिन्दी का टीचर रहा है

Share this