IAS अफसरों का बदला प्रभार, जनक पाठक दुर्ग कमिश्नर बनाए गए, महादेव कावरे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आयुक्त बने

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के दो आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। शासन ने दुर्ग कमिश्नर महादेव कावरे को आईएएस जनक पाठक के पद का प्रभार दिया है और जनक पाठक को दुर्ग संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।
शासन से जारी आदेश के मुताबिक दुर्ग कमिश्नर महादेव कावरे को आवास एवं पर्यावरण विभाग का विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है और वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग का विशेष सचिव और आबकारी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जबकि महादेव कावरे को नगर और ग्राम निवेश प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का आयुक्त बनाया गया है। अब तक ये सारे प्रभार जनक पाठक के पास थे। जनक पाठक को कावरे की जगह दुर्ग संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।
विदित हो कि जनक प्रसाद पाठक 2007 बैच के आईएएस हैं तथा उन्हें 14 अगस्त 2023 को स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई थी। वो इससे पहले भी काफी लंबा कार्यकाल दुर्ग में बिता चुके हैं। आईएएस अवॉर्ड होने के बाद पहली बार पाठक को दुर्ग कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  गाड़ी समेत हवा में उछला युवक, गंभीर रूप से घायल; आरोपी ड्राइवर मुंगेली से गिरफ्तार | In Kawardha, the car hit the bike rider, the young man jumped in the air along with the bike, seriously injured