भिलाई निगम क्षेत्र के क‌ई वार्ड मोहल्ले हुए जलमग्न, निगम अमला दिनभर जुटा वर्षा जल निकासी में, सुपेला-चंदा मौर्या अंडरब्रिज बंद 

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 सितंबर। लगातार हो रही वर्षा से निगम क्षेत्र के क‌ई वार्ड और मोहल्ले में पानी भर गया। जल जमाव की स्थिति को देखते हुए निगम का अमला निकासी के लिए जुटा हुआ है। सुपेला चौक अंडर ब्रिज निर्माण मे बड़े नाला का पानी जमा हो जाने के कारण वर्षा जल का ठहराव हो गया था निगम की टीम मौके पर पहुँच कर नाले के अवरोध को जेसीबी से हटाया गया। वही शाँतिनगर, कोहका, जवाहर नगर के नालियों में बहकर आये झिल्ली पन्नी तथा कचरे के नाली में फंसे होने के कारण हो रहे जल भराव को नाली की गहराई से सफाई कर तथा जल प्रवाह में बने बाधा को हटा कर पानी को खाली कराया गया।

आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों से कहा है कि सभी क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि रूक रूक कर हो रही तेज बारिश का पानी का ठहराव न हो। नालियो में फंसे कचरे को तत्काल हटाकर पानी के प्रवाह को बनाए रखे ।

 

आकाशगंगा बना मिनी तालाब

 

आकाशगंगा सुपेला में झमाझम हुई बारिश के बाद नीचे दुकानों में पानी भर गया। अंडरब्रिज बनने के कारण पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी परेशानी हुई। नीचे दुकान वालों ने अपनी दुकानें बंद रखी। दुकानों में पानी भरने वहां रखा सामान भी खराब हुआ। दुकानदारों का कहना है कि इस पर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण पानी पूरे आकाशगंगा परिसर तालाब दिखाई दे रहा है।

 

दोनों अंडरब्रिज लबालब 

 

READ MORE  कामधेनु विश्वविद्यालय में तीन दिनी बकरी पालन प्रशिक्षण

प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला एवं चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज सुबह से हो रही वर्षा जल से लबालब हो ग‌ए।

पटरी पार लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। न‌ए लोगों को भटकना पड़ा।

Share this