G20 Summit : मेहमानों का भारत मंडपम में स्वागत, PM मोदी के स्वागत भाषण के साथ समिट शुरू 

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के शीर्ष नेताओं की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह G20 शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल सहित अन्य अधिकारी उनके साथ थे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवीला आयोजन स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल थे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी यहां प्रगति मैदान में नवनिर्मित सम्मेलन स्थल पर पहुंचीं। पीएम मोदी ने जिस जगह पर विश्व नेताओं का स्वागत किया उसके ठीक पीछे 13वीं शताब्दी की प्रसिद्ध कलाकृति कोणार्क चक्र की प्रतिकृति स्थापित की गयी है। इस चक्र को समय, प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है। शिखर सम्मेलन के तीन मुख्य सत्र ‘एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब और एक भविष्य’ के विषय पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि वह उनसे हाल में जोहानसबर्ग में मिले थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे G20 शिखर सम्मेलन में उनसे (लूला डा सिल्वा) फिर से मिलने का मौका पाकर खुशी हुई। विभिन्न विषयों पर उनके विचारों को जानने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हूं।” G20 नेता यहां 9-10 सितंबर को समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

भारत G20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद ब्राजील यह जिम्मेदारी संभालेगा। जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं। वहीं जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस दो दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे।

भारत की धरती से सुनक का खालिस्तान समर्थकों को कड़ा संदेश, बोले- उग्रवाद को किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं करूंगा

READ MORE  महादेव एप पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 417 करोड़  

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का स्वागत किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई नेता शुक्रवार को ही सम्मेलन के लिए नयी दिल्ली पहुंच गए थे। सभी नेताओं का हवाई अड्डे पर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया और वे शनिवार को शिखर सम्मेलन परिसर ‘भारत मंडपम’ में एकत्रित होंगे।

Share this