भूकंप से 632 की मौत, 329 घायल, 120 साल में सबसे तीव्र भूकंप

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 सितंबर। अफ्रीकी देश मोरक्को में आए तेज भूकंप से 632 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 329 लोग जख्मी हो गए हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.2 थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव है, जो कि माराकेश शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। यह भूकंप इतना तीव्र था कि पुर्तगाल और अल्जीरिया तक इसके झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 120 साल में आया ये सबसे ताकतवर भूकंप है।

 

शुक्रवार देर रात आए इस भूकंप से कई इमारतें ढह गई। भूकंप से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

Share this
READ MORE  Budget 2024: टैक्स स्लैब में नहीं होगा बदलाव, वित्त मंत्री ने बजट में आम लोगों के लिए की ये 20 बड़ी घोषणाएं