देश में फिर से सायक्लोन की आहट, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, कई इलाकों में होगी बारिश

Share this

दुर्ग न्यूज, 24 सितंबर। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की संभावना है। क्योंकि सायक्लोन की आहट मिल रही है। सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों खासकर गरियाबंद, महासमुन्द, रायगढ़ से लगे पूर्वी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जो अगले कुछ दिनों तक होती रहेगी। दिनभर धूप के बाद शाम रात को यह बारिश होगी। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 8.30 बजे तक के लिए दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

प्रदेश में कल 25 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज- चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, पुरुलिया, कृष्णा नगर और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम विहार और उसके आसपास 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से पश्चिम असम तक 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

Share this
READ MORE  नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, देखें विडियो