
राजनांदगांव32 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष और दुर्ग के विधायक अरुण वोरा शुक्रवार को राजनांदगांव जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम बसंतपुर के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम की भंडार क्षमता देखी और चावल की गुणवत्ता को परखा। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने राजनांदगांव शहर के वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। उसमें रखा गया चावल खराब न हो, इसके लिए क्या प्रबंध किए गए हैं, इसका जायजा लिया। साथ ही भंडारण क्षमता का भी जायजा लिया। उन्होंने नमी मापक यंत्र के माध्यम से चावल की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया। अरुण वोरा ने यहां भंडारण व्यवस्था पर संतुष्टि जताई और चावल की गुणवत्ता को बेहतर बताया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मध्य भारत के पहले फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एनआरडीए द्वारा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।

विधायक अरुण वोरा जायजा लेते हुए।
अरुण वोरा ने बताया कि लगभग साढे़ 19 करोड़ की लागत से नया रायपुर में लैब तैयार होगा, जिसके बाद हमें अपने चावल और अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके निर्माण से जांच रिपोर्ट के लिए महीनों इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। भंडार गृह निगम के गोदामों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विधायक अरुण वोरा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने हर वर्ग के लिए बेहतर काम किया है। उनके 4 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है।

अरुण वोरा ने भंडारण की स्थिति भी जानी।
अरुण वोरा ने कहा कि लोगों का विश्वास प्रदेश सरकार के प्रति बढ़ा है। अरुण वोरा ने कहा कि 2023 में एक बार फिर भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता का आशीर्वाद इस बार भी कांग्रेस को ही मिलेगा। भंडार गृह निगम के गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक अरुण वोरा ने राजनांदगांव जिले सहित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत निर्माणाधीन गोदामों की स्थिति के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
